October 11, 2026
मलेथा में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित, किसानों की आईडी बनाई गई

मलेथा में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित, किसानों की आईडी बनाई गई

कीर्तिनगर। ग्राम मलेथा में कृषि विभाग कीर्तिनगर की ओर से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कराने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। पंचायत भवन मलेथा में आयोजित शिविर में सहायक कृषि अधिकारी विशांक चौधरी ने विभिन्न किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य किया। शिविर में प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों सहित अन्य कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई गई। इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा कराने की अपील की गई। कृषि विभाग की ओर से कहा गया कि सभी किसान अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूरा कराएं, ताकि भविष्य में सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। शिविर में अनिल भट्ट, सुरेंद्र सिंह, सूरज, चंदन सिंह राणा, लक्ष्मी नारायण सेमवाल, अंजू देवी, रितिका राणा, जगदीश सेमवाल, भगवान सिंह राणा, दलबीर सिंह, गोपाल राणा, सत्यनारायण सेमवाल, मनमोहन नेगी, दयाराम सेमवाल, चंद्रा देवी, विजय रावत और आंचल नेगी सहित अनेक कृषकों ने प्रतिभाग किया।

कृषि विभाग कीर्तिनगर ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *