November 25, 2026
बिपिन कैंथोला को मिली केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बिपिन कैंथोला को मिली केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन कैंथोला को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है.  बिपिन कैंथोला लंबे समय से संगठन एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अपने अनुभव, कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनहित के विषयों पर सक्रियता के माध्यम से उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान में उन्हें जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पौड़ी गढ़वाल एवं समूचे उत्तराखण्ड के लिए भी गौरव और सम्मान का विषय है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद  अनिल बलूनी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। उत्तराखण्ड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिलना प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भारतीय सिनेमा के प्रमाणन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संस्था है। आशा एवं विश्वास है कि श्री बिपिन कैंथोला जी अपने व्यापक अनुभव, सकारात्मक सोच और जिम्मेदार कार्यशैली के माध्यम से इस संस्था में सार्थक योगदान देंगे तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं कुशलता से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *