October 6, 2026
देहरादून हाफ मैराथन में फिर चमके गढ़वाल विश्वविद्यालय के धावक डॉ. आलोक 

देहरादून हाफ मैराथन में फिर चमके गढ़वाल विश्वविद्यालय के धावक डॉ. आलोक 

स्वस्थ जीवनशैली और युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सरमंग देहरादून मैराथन 2026 द्वारा देहरादून में आयोजित हाफ मैराथन में उत्साह और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में 1000 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग कर फिट इंडिया का संदेश दिया। मैराथन का 21.09 km का ट्रैक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर से मालदेवता तक और वहां से वापसी तक निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता की 21.09 किलोमीटर हाफ मैराथन श्रेणी में Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University के चित्रकला विभाग के डॉ. आलोक नेगी ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। डॉ.नेगी ने निर्धारित दूरी को 2 घण्टे 18 मिनट में पूरा कर अपनी फिटनेस और अनुशासन का परिचय दिया। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार एवं स्थानीय युवाओं में खुशी का माहौल है। डॉ. आलोक नेगी केवल शिक्षण क्षेत्र में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे श्रीनगर में प्रातःकालीन वॉक के लिए प्रसिद्ध “लट्ठी ग्रुप” के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं, जो नियमित रूप से लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि उत्तराखंड में फिटनेस और खेल संस्कृति तेजी से मजबूत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *