October 4, 2026
विजय रतूड़ी बने अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ के उत्तराखंड राज्य प्रवक्ता

विजय रतूड़ी बने अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ के उत्तराखंड राज्य प्रवक्ता

पौड़ी निवासी विजय रतूड़ी को अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ ने संगठन के विस्तार और योग प्रशिक्षकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए उत्तराखंड राज्य प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक की ओर से इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया गया है . विजय रतूड़ी पूर्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय पौड़ी कैंपस में छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वह योग संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह आयुष्मान आरोग्य मंदिर नौड़ी में योग शिक्षक/अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। महासंघ में राज्य प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी मिलने को योग प्रशिक्षकों के हितों और संगठन की गतिविधियों को राज्य स्तर पर प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।नवनियुक्त राज्य प्रवक्ता विजय रतूड़ी ने अपनी नियुक्ति पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, राष्ट्रीय प्रभारी अच्छे सिंह कठेरिया और विशेष रूप से राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक समेत महासंघ के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ से लेकर अब तक उन्होंने विभिन्न स्तरों पर कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। नई जिम्मेदारी के तहत उनका प्रयास रहेगा कि संगठन की गतिविधियों और योग प्रशिक्षकों की न्यायोचित मांगों को शासन-प्रशासन एवं सरकार के स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। इसके लिए जनपद और राज्य स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योग प्रशिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *