March 7, 2026
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश ले कर सम्पन्न हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम 

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का संदेश ले कर सम्पन्न हुआ पोषण जागरूकता कार्यक्रम 

बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल गौड़ यमकेश्वर द्वारा बताया गया कि 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक 8वा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सभी आंगनबड़ी केंद्रों पर पोषण रेलियां, पोषण कार्यक्रम , चर्चाएं और जाग़रूकता कार्यक्रम किए गए। समापन अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष माननीय श्रीमती कुसुम कंडवाल ने कहा की नारी और शिशु के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल से ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव रखी जा सकती है उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आवाहन किया कि वे अपने परिवार के साथ साथ समुदाय में भी पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाए। यह अभियान महिलाओं बच्चों किशोरीयो के स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई चेतना का संचार करेगा । उन्होंने कहां की विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की योजनाओ और अभियान चलाकर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचा रहे है इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री बचन सिंह विष्ट ने महिला आयोग एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा की ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति प्रभावी सिद्ध हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग से CHO आफरीन ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी। इस दौरान 2 महिलाओं को महालक्ष्मी किट 4 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार एवं 4 गर्भवाती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण पोटली , 9 कुपोषित बच्चों को पोषण किट तथा 7 किशोरियो को किशोरी किट देकर उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया ग्राम प्रधान गंगा भोगपुर श्रीमती बबीता देवी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया सुपरवाइजर रेखा नेगी द्वारा विभागीय योजनों की जानकारी दी गई कार्यक्रम में किमसार घोरगढ़ी गंगाभोगपुर तल्ला एवं मल्ला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही जिनमें आंगनबड़ी कार्यकर्ता आनंदी भुवनेश्वरी वंदना निकिता दीपिका की सक्रिय भागीदारी रही ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *