कृषि उद्यमिता से आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण युवा, पौड़ी में सफल हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित “कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार के लिए तकनीकी एवं उद्यमिता विकास संबंधी जानकारी प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना रहा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, उन्नत बीज प्रबंधन, विपणन, कृषि आधारित लघु उद्यम स्थापना, बैंक ऋण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षार्थियों को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।संस्थान के निदेशक ने बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित RSETI देशभर में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें कृषि आधारित उद्यम स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।संस्थान ने भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर संचालित करने की बात कही, ताकि ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।