March 7, 2026
पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल की पहल, वीरों को मिला सम्मान

पूर्व आईएएस सुंदर लाल मुयाल की पहल, वीरों को मिला सम्मान

पौड़ी जनपद के कलजीखाल ब्लॉक अंतर्गत घंडियाल गांव में आज पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, पुलिस कर्मियों और राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल राम रत्न सिंह नेगी (प्रदेश अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड) रहे, जबकि अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान क्षेत्र के सेवा-निवृत्त सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों, पुलिस कर्मियों तथा राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन पूर्व आईएएस अधिकारी सुंदर लाल मुयाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, जिसे लेकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में पौड़ी तथा आसपास के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाया जा सके। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सैनिक और आंदोलनकारी समाज की प्रेरणा हैं तथा नई पीढ़ी को उनसे राष्ट्रसेवा की भावना सीखनी चाहिए। सम्मानित हुए प्रतिभागियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुंदर लाल मुयाल द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है। उनका कहना था कि पहली बार उनके क्षेत्र में इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्षों की देश सेवा के बाद आज उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें अत्यंत गर्व और आत्मसंतोष की अनुभूति हो रही है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहें, ताकि सेवा दे चुके जवानों और आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ता रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *