May 27, 2026
4 जून को होगा राहुल गांधी का पौड़ी दौरा,गणेश गोदियाल ने ली बैठक

4 जून को होगा राहुल गांधी का पौड़ी दौरा,गणेश गोदियाल ने ली बैठक

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आगामी 4 जून को पौड़ी दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पौड़ी स्थित कंडोलिया मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पौड़ी के सर्किट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी रखे तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने और अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि 4 जून को पौड़ी में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है तथा विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।वही इस बैठक में राजपाल बिष्ट, कविंद्र इष्टवाल, गौरव सागर, अरुणा कुमार, जगदीश चंद्र, अमन नयाल, मोहित सिंह, प्रतीक बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *