October 22, 2026
राठ की होलियार टीम मुख्यमंत्री से करेगी मुलाकात

राठ की होलियार टीम मुख्यमंत्री से करेगी मुलाकात

राठ क्षेत्र की होलियार टीम की सोशल मीडिया पर बड़ी धूम मचा रही है प्रदेश भर से मिल रहे समर्थन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी टीम को देहरादून आमंत्रित किया है। जो की आज शाम को ही तहसील परिसर पौड़ी से रवाना हो गए है। होलियार टीम अपने पारंपरिक गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह टीम आज ही पौड़ी पहुंची थी। तहसील पौड़ी के नाजीर सुबोध भट्ट ने बताया कि जनपद पौड़ी के थलीसैण की 18 लोगो की यह टीम कल गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी। जिला प्रसाशन की ओर से सभी लोगो को पौड़ी से देहरादून लेजाया जा रहा है। बताया की यह सभी लोग उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे है। राठ क्षेत्र की होलियार टीम ने कहा कि इस तरह सोशल मीडिया पर उनका चर्चित होना और फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें देहरादून आमंत्रित किया जाना निश्चित रूप से उनकी पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। होलियार टीम द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत और प्रदर्शन उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह न केवल स्थानीय कला को प्रोत्साहित कर रहा है बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी एक प्रभावी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *