March 7, 2026
होली के दिन श्रीनगर अलकनंदा नदी में डूबा युवक

होली के दिन श्रीनगर अलकनंदा नदी में डूबा युवक

 

होली के पर्व के बीच श्रीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार 04 मार्च 2026 को लगभग 3 बजे श्री दीपक कुमार पुत्र श्री शिवशंकर राम, निवासी दिलही जिला दरभंगा (बिहार) कमलेश्वर घाट के पास अलकनंदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से खोज एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीमों द्वारा नदी के आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान नदी-नालों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *