जिला पंचायत पौड़ी की अध्यक्ष द्वारा सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व आयोजित बैठक में जनपद के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यों को और गति देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से होली का उत्सव मनाते हुए आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया। जिला पंचायत पौड़ी की अध्यक्ष द्वारा सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व आयोजित बैठक में जनपद के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यों को और गति देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से होली का उत्सव मनाते हुए आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम ने सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया है, जिससे संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय को मजबूती मिली है। उन्होंने कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ सफल आयोजन बताया।

