March 7, 2026
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने किया जनसंपर्क

कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने किया जनसंपर्क

पौड़ी।
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा मनरेगा (नाम परिवर्तन) के कार्यों में किए गए बदलावों को लेकर स्थानीय जनता से चर्चा की और उनकी राय जानी। उन्होंने उत्तरासू, ग्वाड, धौली, देवलगांव कूल्टा, मरगुण, जनासू, खण्दूखाल, भैसोड़ा, अरकणी, रामपुर और काण्डीगांव सहित विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। गांवों में आयोजित बैठकों में लोगों ने रोजगार, मजदूरी भुगतान में देरी, कार्यों की स्वीकृति में जटिल प्रक्रियाएं और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं न बनने जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। अरुणा कुमार ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव जनता की सहमति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने बिना जमीनी स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श किए कई बदलाव लागू कर दिए हैं, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और समस्याओं के समाधान की मांग की। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अरुणा कुमार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *