March 7, 2026
सोशल मीडिया पत्रकारों पर लगेगा शिकंजा, डीएम की बैठक में उठा बड़ा मुद्दा

सोशल मीडिया पत्रकारों पर लगेगा शिकंजा, डीएम की बैठक में उठा बड़ा मुद्दा

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष पौड़ी में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार ने वर्तमान समय में बढ़ रही पत्रकारों की संख्या पर चिंता जताते हुए प्रमुख मुद्दों को रखा गया। जिलाधिकारी गढ़वाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, महोदय से निवेदन किया गया कि जनपद पौड़ी में इन दिनों पत्रकारिता के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। देखा जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया (विशेषतः फेसबुक पेज) बनाकर स्वयं को पत्रकार घोषित कर रहा है तथा लोगों को डराने-धमकाने, दबाव बनाने एवं अवैध वसूली जैसे कृत्यों में संलिप्त पाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ तथाकथित पत्रकार सरकारी विभागों के अधिकारियों से धन उधार लेकर वापस नहीं कर रहे हैं, जिससे न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है बल्कि वास्तविक एवं निष्पक्ष पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही है। आपसे विनम्र अनुरोध रहेगा कि पौड़ी जिले में कार्यरत सभी पत्रकारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराया जाए। प्रत्येक पत्रकार से उनके संस्थान का वैध परिचय पत्र एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र की जांच की जाए। जिसमें सूचना विभाग भी मदद करेगा। संबंधित समाचार पत्र/चैनल के ब्यूरो चीफ या अधिकृत अधिकारी से पत्राचार कर यह सत्यापित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में उनके लिए कार्यरत है या नहीं। इसके साथ ही जिले में फर्जी पत्रकारिता कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *