भारतीय जनता पार्टी ने पौड़ी के संजय वर्मा को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के कार्यकर्ता संजय वर्मा को इस पद पर मनोनीत किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजय वर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही, वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

