विकासखंड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बहुउद्देशीय शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष कोटद्वार भाजपा राजगौरव नौटियाल के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्र पंचायत प्रशासक (प्रमुख) संगठन उत्तराखंड महेंद्र राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ, ये 3 वर्ष उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। विकासखंड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “बहुउद्देशीय शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टोल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाना,जनता की समस्याओं का समाधान करना और सरकार और जनता के बीच संपर्क को मजबूत करना था। इस आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया।