October 23, 2026
पौड़ी विधानसभा में राकेश गौरशाली का जनसंपर्क अभियान तेज

पौड़ी विधानसभा में राकेश गौरशाली का जनसंपर्क अभियान तेज

पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी को लेकर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने कांसखेत, कल्जीखाल, बनेख, घंडियाल, खंड्यूसैंण, घुड़दौड़ी एवं कोट डंडापाणी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
जनसंपर्क के दौरान गौरशाली ने युवा साथियों, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, जनअपेक्षाओं और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। गौरशाली ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की और पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी विधानसभा के समग्र विकास के लिए जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी अपेक्षाओं को प्राथमिकता देना जरूरी है। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार के अवसरों, पर्यटन विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण विषय हैं। राकेश गौरशाली ने कहा कि जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प है। क्षेत्रवासियों से मिल रहा स्नेह और सहयोग उन्हें जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि पौड़ी विधानसभा के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *