July 30, 2026
देवार गांव में बनेगी 38 करोड़ की एनसीसी एकेडमी

देवार गांव में बनेगी 38 करोड़ की एनसीसी एकेडमी

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पोरी ने देवार गांव में प्रस्तावित एनसीसी एकेडमी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पहले चरण में 1 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक पोरी ने कहा कि एनसीसी एकेडमी के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को सैन्य एवं नेतृत्व प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें सेना और अन्य सुरक्षा बलों में करियर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना केवल प्रशिक्षण केंद्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एनसीसी एकेडमी के स्थापित होने से देवार गांव और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन तथा धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *