हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में NSUI का दबदबा देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही NSUI कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत दर्ज की। आयुष थपलियाल को 382 वोट, जबकि ABVP की अनिशा को 166 वोट मिले। आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। उन्हें 343 वोट मिले, जबकि सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सचिव पद पर भी NSUI के ऋषभ कुमार ने बाजी मारी। ऋषभ कुमार को 317 वोट, जबकि करण कुमार को 223 वोट मिले। ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

