कांग्रेस नेता विनोद दनोशी ने आज मां ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों और लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा विभिन्न विषयों पर बातचीत की। जनसंपर्क के दौरान विनोद दनोशी ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में आगे आने और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए जनसमस्याओं और क्षेत्र के हालात पर भी चर्चा की। उनकी इस मुलाकात को क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से जुड़ने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

