विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से अरुण चमोली को बजरंग दल पौड़ी विभाग के सह संयोजक के नवीन दायित्व पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से विश्वास जताया गया कि अरुण जी अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं ने अरुण चमोली को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

