अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, श्रीनगर इकाई द्वारा “शक्ति संगम” जिला युवती सम्मेलन (जिला- पौड़ी) का आयोजन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (मेडिकल कॉलेज), श्रीनगर में किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में उद्घाटन सत्र एवं द्वितीय सत्र पंच परिवर्तन – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्य विषय पर विस्तृत चर्चा हुई एवं छात्राओं द्वारा आत्म-रक्षा का सजीव प्रदर्शन किया गया तथा छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ममता सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की युवती केवल अबला नहीं, बल्कि समाज की शक्ति है। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रो. कविता भट्ट जी ने पंच परिवर्तन के महत्व को समझाते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी अपने जीवन में इन पांच संकल्पों को धारण कर ले, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है।स्वागत समिति अध्यक्ष प्रो. गुड्डी बिष्ट पंवार एवं स्वागत समिति मंत्री डॉ. प्रीति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। गढ़वाल छात्रा प्रमुख अभिरुचि नौटियाल एवं गौतमी भट्ट ने छात्राओं से संगठन की रीति-नीति एवं युवती आयाम की कार्यपद्धति पर चर्चा की और अधिक से अधिक छात्राओं को परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से अभाविप प्रांत अध्यक्ष डॉ. जे.पी. भट्ट, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. विश्वेश वाग्मी, डॉ. सुरेंद्र मीणा, विभाग संगठन मंत्री केशव बिजल्वाण, जिला संगठन मंत्री नितिन चौहान, गौरव मोहन नेगी, अमन पंत, अदिति पाथंरी, जसवंत राणा, महिपाल बिष्ट, भुवन चमोली, सारांश बर्त्वाल, देवांश नौटियाल,विशाल सैनी,अंशुमान श्रीवास्तव,लावण्या,रिया,प्रिया नौटियाल एवं समस्त अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे

