July 30, 2026
पौड़ी विधायक ने 56 लखपतिदियों को किया

पौड़ी विधायक ने 56 लखपतिदियों को किया

आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला पौड़ी द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पौड़ी विधानसभा के 56 लखपतिदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व व देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मातृशक्ति का चौमुखी विकास किया जा रहा है और उन्हें सरकार द्वारा हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों को उद्यमिता के लिए निःशुल्क ऋण, जैसे योजनाओं से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे वे अपने साथ-साथ गाँव एवं क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *