June 26, 2026
भाजपा ने संजय वर्मा को सौंपी विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा ने संजय वर्मा को सौंपी विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी ने पौड़ी निवासी संजय वर्मा को विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय वर्मा ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास बताया। संजय वर्मा ने विशेष रूप से पौड़ी जिला प्रभारी नलिन भट्ट और भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, विश्वास और प्रेरणा उनके लिए हमेशा ऊर्जा का स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। संगठन की विचारधारा, रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों और जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *