April 27, 2026
सबदरखाल के पास दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल

सबदरखाल के पास दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल

पौड़ी जनपद के कफलना गांव का एक परिवार रविवार को मां चंद्रबनी के दर्शन कर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही इग्निस कार (UK12G 5971) सबदरखाल कुंडाधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जिनमें कफलना निवासी लक्ष्मण सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल बागी (देवप्रयाग) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने लक्ष्मण सिंह रावत की हालत को नाजुक देखते हुए उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य चोटें बताई गई हैं और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पौड़ी जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कफलना गांव निवासी एक परिवार मां चंद्रबदनी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही कार सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार से लगभग एक किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि परिवार में एक सप्ताह पहले ही शादी समारोह संपन्न हुआ था, जिसके बाद सभी सदस्य मां चंद्रबदनी के दर्शन करने गए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दुर्गम परिस्थितियों के बीच तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए बागी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में लक्ष्मण सिंह रावत की हालत गंभीर थी, जिन्हें उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

1. जगदीश सिंह रावत पुत्र कुन्दन सिंह
2. साक्षी पत्नी हेमन्त सिंह
3. मनोरमा देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह
4. हेमन्त रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह
5. देवेश पुत्र देवेन्द्र सिंह भंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *