April 23, 2026
विकास के दो वर्ष: गढ़वाल में नई दिशा, नया विश्वास

विकास के दो वर्ष: गढ़वाल में नई दिशा, नया विश्वास

विकास के दो वर्ष: गढ़वाल में नई दिशा, नया विश्वास

गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया है। इस अवधि में गढ़वाल में विकास कार्यों को उल्लेखनीय गति मिली है, जिससे आमजन को सीधा लाभ पहुंचा है। जनसुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई ठोस पहलें की गई हैं। इन प्रयासों के चलते क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है और विकास की नई संभावनाएं भी खुली हैं। कुल मिलाकर, पिछले दो वर्षों में किए गए कार्य गढ़वाल के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत और सकारात्मक पहल के रूप में देखे जा रहे हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्र की प्रगति को और गति देने का आधार बन सकते हैं।

■ जनसुविधाओं में विस्तार

कोटद्वार और गोपेश्वर में पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। AIIMS ऋषिकेश के अस्पताल में OPD सेवाएं आम जनता के लिए खोलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

■ शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति
कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा चार केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी, जिनमें कोटद्वार और नरेंद्र नगर शामिल हैं।

■ स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन

कोटद्वार-उत्तरकाशी में राज्यसभा निधि से ICU निर्माण कार्य। तुंगनाथ क्षेत्र में बायो टॉयलेट निर्माण से पर्यावरण संरक्षण और सुविधा दोनों सुनिश्चित।

■ कनेक्टिविटी और परिवहन
देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव नजीबाबाद में सुनिश्चित हुआ।
जनशताब्दी एक्सप्रेस (टनकपुर-दिल्ली) और हल्द्वानी-देहरादून ट्रेन सेवा का संचालन। सिद्धबली जनशताब्दी (कोटद्वार-दिल्ली) सेवा से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत हुआ।

■ आधारभूत संरचना और विकास योजनाएं
चमोली जनपद में विकास योजनाओं के लिए 539 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
बहुप्रतीक्षित सिंगटाली ब्रिज निर्माण के लिए 76 करोड़ रुपये मंजूर, जिससे गढ़वाल और कुमाऊं का संपर्क मजबूत होगा।
केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्गों के लिए रोपवे परियोजना स्वीकृत, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

■ पर्यटन और पहचान
पौड़ी में तारामंडल (प्लैनेटेरियम) निर्माण योजना से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद। उच्च ऊंचाई तैराकी प्रशिक्षण केंद्र प्रस्तावित, जो खेल और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देगा।
उत्तराखंड के सांस्कृतिक पर्व इगास को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास।

■ स्थानीय विकास और रोजगार

“अपना वोट अपने गांव” जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ी। स्वरोजगार और पर्यटन से जुड़े अवसरों में वृद्धि की दिशा में काम।
पिछले दो वर्षों में गढ़वाल क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कनेक्टिविटी तक, कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।“संकल्प से समाधान तक” की थीम पर किए गए ये प्रयास आने वाले समय में गढ़वाल के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *