July 23, 2026
माँ गंगा के तट पर गूंजे ‘मन की बात’ के प्रेरक संदेश, सांसद अनिल बलूनी रहे मौजूद

माँ गंगा के तट पर गूंजे ‘मन की बात’ के प्रेरक संदेश, सांसद अनिल बलूनी रहे मौजूद

आज नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल के बूथ संख्या 63 पर माँ गंगा के पावन तट पर पूज्य संतजनों, स्थानीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी जी ने श्रवण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए। देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों एवं जनकल्याणकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने हम सभी को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मन की बात केवल एक संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *