April 28, 2025
जनपद पौड़ी में दो सड़क हादसे, दो की मौत, 16 घायल

जनपद पौड़ी में दो सड़क हादसे, दो की मौत, 16 घायल

जनपद पौड़ी गढ़वाल में दो अलग-अलग स्थानों पर दुखद सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई हैं, जिनमें कुल दो लोगों की मृत्यु एवं 16 लोग घायल हुए हैं। प्रथम दुर्घटना तहसील थलीसैंण के अंतर्गत पैठाणी क्षेत्र में घटित हुई जहाँ एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 9 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि शेष 7 घायल हो गए। द्वितीय दुर्घटना सत्यखाल से भितांई मार्ग पर एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई। वैन में 7 बच्चे समेत कुल 9 व्यक्ति सवार थे जो सभी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। गंभीर रूप से घायल 4 व्यक्तियों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रांसी मैदान से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त एक बालिका एवं एक अन्य गंभीर घायल को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

 

मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी श्री गिरीश गुणवंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत प्रारंभ किया गया। पौड़ी में हुए सड़क हादसे में सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। जो भी घायल गंभीर स्थिति में थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत एयर एंबुलेंस द्वारा उच्च चिकित्सा संस्थानों को रेफर किया गया है। वहीं पैठाणी क्षेत्र की घटना में भी घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी लाकर उपचार प्रदान किया गया, तथा गंभीर मामलों को हाई सेंटर रेफर किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है एवं सभी आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

वैन नंबर UK 12C 1346

घायलों का विवरण
1- विजय सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह पुत्र दयाल सिंह (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी ग्राम भिताई मल्ली, पट्टी नादलस्यू, पौड़ी गढ़वाल।
2- अनिल कुमार पुत्र सोहनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी उपरोक्त। (वाहन चालक)
3- अनमोल पुत्र सुनील कुमार उम्र 8 वर्ष निवासी उपरोक्त।
4- दिव्यांशी पुत्री सुनील कुमार उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
5- अखिल नेगी पुत्र सुनील नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
6- अदिति पुत्री तुलसी नेगी उम्र 3.5 वर्ष निवासी उपरोक्त।
7- वंशिका पुत्री दीपक दीपक नेगी उम्र 4 वर्ष निवासी उपरोक्त।
8- अनुज पुत्र अनिल निवासी उपरोक्त।
9- अक्षत नेगी पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी उम्र 5 वर्ष निवासी उपरोक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *