April 24, 2026
कमंद और थल्ली गांवों के बंजर खेतों में भीषण आग, वन विभाग ने पाया काबू

कमंद और थल्ली गांवों के बंजर खेतों में भीषण आग, वन विभाग ने पाया काबू

पौड़ी जनपद में लगातार बदल रहे मौसम के चलते इस वर्ष जंगलों में नमी बनी हुई है, जिसके कारण आग की घटनाओं में इस बार उल्लेखनीय कमी देखी जा रही है। हालांकि, कुछेक स्थानों पर आग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर वन विभाग द्वारा तत्परता से नियंत्रण पाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम पौड़ी से सटे ग्राम कमंद और थल्ली के वर्षों से बंजर पड़े नाप खेतों में उगी झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सिविल एवं सॉयम वन प्रभाग, पौड़ी की क्रू स्टेशन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से फैलाव लिया, जिससे स्थिति विकट हो गई। इसे देखते हुए फायर सर्विस टीम को भी मौके पर बुलाया गया और संयुक्त प्रयासों से आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लिया गया। क्रू स्टेशन कंडोलिया के प्रभारी अरविंद रावत ने जानकारी दी कि यह आग पुराने बंजर खेतों में लगी थी, जहां लेटेंना झाड़ियां और चीड़ की पत्तियों (पीरूल) की अधिकता के कारण आग ने तेजी से फैलाव लिया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए वन विभाग द्वारा राजस्व पटवारी को प्राथमिकता दर्ज कराने और जांच हेतु तहरीर दी गई है। राजस्व उप-निरीक्षक द्वारा मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *