March 7, 2026
आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत हुई जन जागरूकता पोषण रैली

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत हुई जन जागरूकता पोषण रैली

बाल विकास परियोजना दुगड़डा में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अन्तर्गत कोटद्वार क्षेत्र में एक विशाल जन जागरूकता पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर आयुक्त  P L शाह  द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । रैली का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी  शिवाली एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर  वसुंधरा नेगी, संतोषी गुसाईं ,  सुनीता देवी के द्वारा किया गया। रैली कौडिया कैंप से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य चौराहों तीलू रौतेली चौक एवं झंडाचौक से होती हुई तहसील परिसर में जा कर समाप्त हुई। जन जागरूकता रैली के माध्यम से पोषण माह की मुख्य थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, मोटापे पर ध्यान ,स्कूल पूर्व शिक्षा, पुरुष सहभागिता,बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरियों को उनके बेहतर स्वास्थ्य, उचित पोषण एवं शिक्षा का संदेश दिया गया। रैली में नगर निगम क्षेत्र की समस्त आंगनवाडी कार्यकर्त्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा पोषण सम्बंधी पोस्टर एवं नारों के द्वारा जनता को जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *