March 7, 2026
पौड़ी शहर के धारा रोड स्थित दुकान में व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप

पौड़ी शहर के धारा रोड स्थित दुकान में व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप

पौड़ी शहर के धारा रोड में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। घटना की जानकारी स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह आसपास के व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और अंदर दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है.व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक व्यापारी का अपनी ही दुकान में इस तरह मृत मिलना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी व्यापारी सच सामने आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल नगर के सभी दुकानदारों की संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं और व्यापारी समाज इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *