September 20, 2026

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पौड़ी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से होममेड अगरबत्ती एवं कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है . प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण की विभिन्न तकनीकों, आवश्यक कच्चे माल, निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आवश्यक कौशल एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें तथा अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकें. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पौड़ी द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *