March 7, 2026
22 अप्रैल को वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

22 अप्रैल को वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ मंदिर के कपाट आगामी 22 अप्रैल को शुभ वृष लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इसकी औपचारिक घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में परंपरानुसार पंचांग गणना के बाद की गई। घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। परंपरा के अनुसार कपाट खुलने से पहले बाबा की डोली ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होकर धाम पहुंचेगी। इस वर्ष टी गंगाधर लिंग को केदारनाथ धाम का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है। वे कपाट खुलने के दिन विशेष पूजा-अर्चना और विधि-विधान संपन्न कराएंगे।कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू मानी जाती है और हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *