July 18, 2026
हरेला पर्व पर सिरोली में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हरेला पर्व पर सिरोली में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आज ग्राम सिरोली में हरेला पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरोली परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक फूलदार एवं छह छायादार वृक्ष लगाए गए, जबकि कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वन विभाग के अधिकारी श्री किशन सिंह रावत ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान श्री दीपक कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी देवी, शांति देवी, कविता लाल और रजनी देवी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से देव प्रकाश रावत भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का भी संकल्प लिया। अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और सभी को “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”का संदेश दिया। बच्चों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नीतू देवी, शांति देवी, काजल देवी, देवोले, अर्चना देवी, दीपमाला और पूनम सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।आज ग्राम सिरोली में हरेला पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरोली परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक फूलदार एवं छह छायादार वृक्ष लगाए गए, जबकि कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वन विभाग के अधिकारी श्री विनोद सिंह रावत ने की। इस दौरान अध्यापक दीपक कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी देवी, चंदा देवी और रजनी देवी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी से देव प्रकाश रावत भी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का भी संकल्प लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और सभी को “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”का संदेश दिया। बच्चों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नीतू देवी, शांति देवी, काजल देवी, सुनीता देवी, अर्चना देवी, दीपमाला और पूनम सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *