May 4, 2026
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की पहल रंग लाई, रामनगर-देहरादून नई ट्रेन सेवा को मंजूरी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की पहल रंग लाई, रामनगर-देहरादून नई ट्रेन सेवा को मंजूरी

उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की पहल पर रामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा के संचालन को मंजूरी मिल गई है। सांसद अनिल बलूनी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें इस नई ट्रेन के परिचालन की स्वीकृति की जानकारी दी गई है। यह मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा उठाई जा रही थी। अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य को पहले भी कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काठगोदाम-देहरादून के बीच ‘नैनी दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार-नई दिल्ली रेल सेवा और देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। रामनगर-देहरादून रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा समय कम होगा और खर्च में भी कमी आएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *