April 23, 2026
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय त्रिपालीसैन में हुआ कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय त्रिपालीसैन में हुआ कार्यक्रम

पौड़ी गढ़वाल – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल के दिशा-निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय त्रिपालीसैन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख थैलीसैन सुनीता देवी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बालिकाओं के बीच ‘कन्या भ्रूण हत्या चुनौतियाँ एवं समाधान’ विषय पर भाषण, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 15 बालिकाओं को किशोरी किट भी वितरित की गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन एवं बाल विवाह निवारण कानून की जानकारी दी।
वहीं मिशन शक्ति के जिला समन्वयक विकास बहुगुणा ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और नंदा गौरा योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना अमृता राजी, शिक्षिकाएँ, छात्राएँ तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *