May 27, 2026
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

राहुल गांधी के 4 जून को प्रस्तावित पौड़ी दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पौड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने कंडोलिया मैदान का निरीक्षण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने भी पौड़ी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *