May 27, 2026
भाजपा में फिर दिखी अंदरूनी कलह, सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा घमासान

भाजपा में फिर दिखी अंदरूनी कलह, सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा घमासान

भाजपा के सह सोशल मीडिया प्रभारी लालसिंह कोरंगा के एक पोस्ट से राजनीतिक माहौल गरमा गया जिसमे उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर भाजपा के दो आला नेताओं पर विवादित टिप्पिणी की गई है इसको लेकर के कई वरिष्ठ पत्रकारो व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी प्रतिक्रिया भी दी गई है जिससे लोगो का ये मानना है ये अंतर कलह थमेगी या नहीं एक दिन पहले सांसद अनिल बलूनी व त्रिवेंद्र रावत जिनको लेकर के उपरोक्त टिप्पणी की गई है। यह दर्शाता है गढ़वाल के दोनों नेताओं के ख़िलाफ़ भाजपा में प्रदेश पद अधिकारियों जो कुमाऊँ से ताल्लुक रखते है उनकी इस टिप्पणी से क्षेत्र वाद की खाई और गहरी हुई है
कुछ दिन पहले गढ़वाल सांसद के ऊपर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा टिप्पणी की गई थी उस टिप्पणी पर गढ़वाल क्षेत्र में कई प्रकार की सोशल मीडिया में विवाद गहराया था जिसपर बलूनी ने बयान देकर लगाम लगा दी थी अब इस सोशल मीडिया पोस्ट के आने से पुरानी दबी आंग को और हवा मिल गई है भाजपा २०२७ की तैयारी कर रही है ऐसे में गढ़वाल के २ सांसदों पर भाजपा के सह सोशल मीडिया प्रभारी की यह पोस्ट पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व अनुशान्त कार्यवाही करेगा या इसको ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा ये आने वाला समय बताएगा ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में दूसरे पक्ष से भी इस प्रकार की विवादित टिप्पणियां देखी जा सकती है जो की भाजपा के लिए अच्छी नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *