March 7, 2026
राजकीय इंटर कॉलेज, गंगा भोगपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

राजकीय इंटर कॉलेज, गंगा भोगपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

गंगा भोगपुर। राजकीय इंटर कॉलेज, गंगा भोगपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक के लीड डेवलपमेंट ऑफिसर श्री भारत आनन्द उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री बिक्रम सिंह नेगी, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता (FLC), एल.डी.एम. कार्यालय, पौड़ी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में लगभग 55 छात्र-छात्राओं एवं 20 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान श्री नेगी ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा डिजिटल अपराध से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं श्री भारत आनन्द ने आय, व्यय, बचत, मुद्रा प्रबंधन, नोट विनिमय तथा रिज़र्व बैंक की भूमिकाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। अंत में शिक्षकों ने बैंकिंग, जमा एवं ऋण योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *