May 7, 2026
कोट ब्लॉक में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क

कोट ब्लॉक में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का जनसंपर्क

कोट ब्लॉक के बल्माणा न्याय पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष सल्डा भारती, टूंगर की प्रधान पूजा देवी, दयाल सिंह रावत, विश्वंभरी देवी, लक्ष्मी देवी, सुमति देवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की गाड़ियां नियमित रूप से नहीं आ रही हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी चिंता जताई और मांग की कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर महीने गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अधिकतर बुजुर्ग लोग रहते हैं, ऐसे में अगर स्वास्थ्य जांच गांव में ही हो जाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी। वहीं, अरुणा कुमार ने भटगांव के प्रधान बलबीर सिंह राणा से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *