March 7, 2026
आयुर्वेद दिवस पर केसुंदर में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 126 लोगों ने लिया लाभ

आयुर्वेद दिवस पर केसुंदर में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 126 लोगों ने लिया लाभ

10वें आयुर्वेद दिवस  “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत बुधवार को आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग, पौड़ी गढ़वाल की ओर से ग्राम सभा केसुंदर में एक बृहत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान कुसुम लता देवी और कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. अंजु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। शिविर में निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखंड द्वारा उपलब्ध कराई गई दिनचर्या किट के बारे में जानकारी दी गई और इसका वितरण किया गया। विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया। साथ ही ईसीजी, रक्त शर्करा और एनीमिया की निःशुल्क जांच भी की गई। शिविर में 35 व्यक्तियों की शुगर जांच, 12 की हीमोग्लोबिन जांच और 9 व्यक्तियों का ईसीजी परीक्षण किया गया। कुल मिलाकर 126 लाभार्थियों ने इस चिकित्सा शिविर से स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं। इसी क्रम में RAC कोटद्वार द्वारा टीसीजी पब्लिक स्कूल में किशोरियों में पोषण संबंधी रोगों पर केंद्रित एक विशेष शिविर भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से डॉ. अंजु अग्रवाल (वरिष्ठ चिकित्साधिकारी), डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. तनुश्री, डॉ. अवधेश डंगवाल, डॉ. हेमराज सिंह, डॉ. त्रिभुवन बेंजवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम सभा केसुंदर से ग्राम प्रधान कुसुम लता देवी, नरेंद्र सिंह रावत, गीता देवी, सुमन रावत, मुन्नी देवी, गंगोत्री देवी, नारायण देव, धर्म सिंह रावत, रजनी देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *