जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चड़ीगांव (पौड़ी गढ़वाल) में मानव-वन्यजीव संघर्ष विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में वन विभाग, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी रेंज के तकनीकी समन्वयक की ओर से उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों को वन्य जीवों से बचाव और सुरक्षित रहने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सत्र में वन अग्नि तथा उससे पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी साझा की गई। वन दरोगा अरविन्द रावत ने प्रतिभागियों को जंगल के आसपास सावधानी बरतने, वन्यजीव दिखने पर घबराने की बजाय विभाग को सूचना देने और बच्चों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने और वन विभाग का सहयोग करने की अपील भी की। कार्यशाला में वन दरोगा अरविन्द रावत और वन बीट अधिकारी जगदीश प्रसाद गोदियाल उपस्थित रहे।

