नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान समारोहों में सम्मिलित होने जा रहे सैलानियों को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही नववर्ष मनाने जा रहे सैलानियों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। परिवहन विभाग ने आमजन से सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।अभियान का नेतृत्व परिवहन कर अधिकारी विजय कुमार एवं संभागीय निरीक्षक विपिन रावत ने किया। चेकिंग अभियान में परिवहन उप निरीक्षक आशीष नैनवाल तथा परिवहन आरक्षी सोनाली भी शामिल रहीं।

