April 24, 2026
कोट ब्लॉक में प्रथम बीडीसी बैठक में उपेंद्र भट्ट ने मजबूती से उठाये क्षेत्रीय विकास के मुद्दे

कोट ब्लॉक में प्रथम बीडीसी बैठक में उपेंद्र भट्ट ने मजबूती से उठाये क्षेत्रीय विकास के मुद्दे

डांडानागराजा क्षेत्र के प्रखर जनसेवी एवं विकासखंड कोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख उपेंद्र भट्ट ने कोट ब्लॉक में आयोजित प्रथम क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक में क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक के दौरान उन्होंने न केवल समस्याओं को चिन्हित किया, बल्कि उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश भी दिए। उपेंद्र भट्ट ने कहा कि क्षेत्र का सतत विकास तभी संभव है जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अधिकारियों से कहा कि जनहित के प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर विकास की नई दिशा स्थापित हो सके।बैठक में उपेंद्र भट्ट ने जिन प्रमुख विषयों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, वे इस प्रकार हैं

● दोंदल–घिण्डवाड़ा सड़कों की झाड़ियों की सफाई: उन्होंने कहा कि बरसात के बाद झाड़ियों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
● विद्यालयों में शिक्षकों की कमी एवं सुधार: विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को शीघ्र पूरा करने, साथ ही पठन-पाठन की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
● सड़क रखरखाव व सफाई कार्य: ग्राम संपर्क मार्गों की नियमित सफाई और मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
● सिलसू एवं कोटा गाँव को खेती उत्थान योजनाओं में प्राथमिकता: कृषि आधारित योजनाओं को इन गाँवों में शीघ्र लागू करने पर जोर दिया, ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें।
● प्राथमिक विद्यालयों की सीमा दीवार की सुरक्षा: बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसरों की चारदीवारी की मरम्मत व निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
● डांडानागराजा क्षेत्र में विद्युत समस्या का समाधान: लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर उन्होंने ऊर्जा विभाग से स्थायी समाधान की मांग की। बैठक के दौरान उपेंद्र भट्ट ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे केवल शिकायतकर्ता नहीं, बल्कि सक्रिय सहयोगी बनें। उन्होंने ग्राम प्रधानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “ग्राम स्तर पर सशक्त भागीदारी ही सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की पहचान है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों ने उपेंद्र भट्ट के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में कोट ब्लॉक निश्चित रूप से विकास की नई ऊँचाइयाँ छुएगा। क्षेत्रवासियों ने भी कहा कि उन्हें गर्व है ऐसे कर्मठ, समर्पित और जनहितैषी व्यक्तित्व पर, जो निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *