October 17, 2026
पौड़ी की बेटी शांभवी रौथान का कमाल एशिया बैडमिंटन ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई

पौड़ी की बेटी शांभवी रौथान का कमाल एशिया बैडमिंटन ट्रायल के लिए किया क्वालीफाई

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी शांभवी रौथान ने बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के अंडर-19 मिक्स डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शांभवी और उनके साथी खिलाड़ी ने बैंगलोर की मजबूत जोड़ी को 14-21, 21-14, 23-21 से हराकर जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ शांभवी ने इंडियन टीम अंडर-19 एशिया बैडमिंटन ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।
देश के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही शांभवी को ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *