विकासखंड कोट में ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन क्रीड़ा समिति (बेसिक) के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में ज़िला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़कर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख उपेन्द्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं समेत क्षेत्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख उपेन्द्र भट्ट , कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी , खण्ड उप शिक्षा अधिकारी कोट भारती गैरोला , एवं सभी सम्मानित शिक्षकों- शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

