पौड़ी जनपद में आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में ब्लॉक पौड़ी के ग्राम पंचायत असनोली में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ग्राम प्रधान कुमारी हेमंती ने कहा कि गाँव को स्वच्छ रखना हर ग्रामीण की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गंदगी बीमारियों का कारण बनती है, इसलिए सभी ने मिलकर गाँव को साफ-सुथरा और बीमारी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपुल डंडरियाल ने बताया कि ग्रामीणों को लगातार स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के अभियान में सभी लोगों ने मिलकर सफाई की और आगे भी गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

