March 7, 2026
29 छात्रों का हर्षोल्लास के साथ हुआ प्रवेशोत्सव

29 छात्रों का हर्षोल्लास के साथ हुआ प्रवेशोत्सव

ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय, भुवनेश्वरी में प्रवेशोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले 29 नए छात्रों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहायक निदेशक, संस्कृत शिक्षा पौड़ी मनोज कुमार शिमल्टी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं छात्रों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियाँ भेंट कीं। साथ ही मिष्ठान वितरण कर बच्चों की शिक्षा यात्रा के शुभारंभ का उत्सव मनाया गया।
इस अवसर ने न केवल छात्रों में उत्साह का संचार किया, बल्कि विद्यालय के प्रति उनमें गर्व और प्रेरणा की भावना भी जगाई। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनसूया प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक नवीन जुयाल, नीरज पटवाल, अनूप कुकरेती, ईशान प्रकाश, आशीष डबराल, अंकित मैठाणी, नवीन ममगई एवं कमलदीप सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *