March 7, 2026
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में समितियों का हुआ गठन

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में समितियों का हुआ गठन

पौड़ी।

ब्लॉक सभागार पौड़ी में आज ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसमें सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि समितियों के गठन का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पानी की किल्लत, सड़क की बदहाल स्थिति और जंगली जानवरों का आतंक प्रमुख समस्याएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *