देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में एवं केंद्रीय कृषि मंत्री जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण राष्ट्र में दिनांक 22अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों के बीच जाकर किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरकों के उपयोग एवं कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराएंगे, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के माननीय कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रसाद भट्ट जी के दिशा निर्देशन में एवं विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. अ.अरुणाचलम जी के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र भरसार पौड़ी गढ़वाल के वैज्ञानिक डॉक्टर अंशुमान सिंह द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड एकेश्वर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 किया गया, जिसमें ग्राम रिंगवाड़ी एवं मठचोरी के लगभग 52 किसानों ने प्रतिभाग किया .उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ अंशुमान सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य,मृदा परीक्षण के महत्व एवं मृदा परीक्षण के उपरांत मृदा में उपलब्ध पोषक तत्व के आधार पर फसलों की आवश्यकतानुसार संतुलित उर्वरकों के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया, तथा जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तृत जानकारी दी, ताकि मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं मृदा स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखें, उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने जंगली जानवरों की समस्या पर भी चर्चा की, डॉ अंशुमान सिंह ने किसानों को बताया कि हमको ऐसी फसलों को अधिक मात्रा में उगाना होगा जिनको जंगली जानवर कम नुकसान पहुंचाते हैं, जैसे हल्दी,अदरक, गेंदा, बड़ी इलायची, औषधीय पौधे, कीवी एवं नींबू वर्गीय फल पौधों को लगाना चाहिए उपरोक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

