July 10, 2026
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पौड़ी गढ़वाल में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर एवं बैम्बू एंड केन क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल समापन

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पौड़ी गढ़वाल में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर एवं बैम्बू एंड केन क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल समापन

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पौड़ी गढ़वाल द्वारा आयोजित जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर एवं बैम्बू एंड केन क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) के परियोजना निदेशक  विवेक उपाध्याय रहे। कार्यक्रम में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), पौड़ी किशन रावत एवं फाइनेंशियल लिटरेसी कॉरेस्पॉन्डेंट (FLC)  अरविन्द सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि  विवेक उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास एवं स्वरोजगार ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आरसेटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने का आह्वान किया। किशन रावत, LDM पौड़ी ने प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं, सरकारी स्वरोजगार योजनाओं एवं बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी दी। वहीं श्री अरविन्द सिंह, FLC ने वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, बचत एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के निदेशक आशुतोष ममगाईं ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत भी संस्थान द्वारा उद्यम स्थापना, बैंक ऋण एवं व्यवसाय संचालन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को फेशियल, क्लीनअप, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, मेकअप, हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, हेयर केयर, मेहंदी आर्ट, ग्राहक प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन नीलम रावत एवं रजनी द्वारा किया गया तथा संस्थान के फैकल्टी श्री यशवंत सिंह ने उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए।बैम्बू एंड केन क्राफ्ट प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को बांस एवं बेंत से उपयोगी एवं सजावटी उत्पादों का निर्माण, आधुनिक डिज़ाइन, फिनिशिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं विपणन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन ट्रेनर  विनोद लाल द्वारा किया गया तथा फैकल्टी श्रीमती वैषाली रावत ने उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन एवं स्वरोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव साझा करते हुए संस्थान, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षकगण एवं सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *